हावड़ा ब्रिज के पास फूल बाजार में लगी आग
कोलकाता, रविवार, 01 दिसम्बर 2024। हावड़ा ब्रिज के पास हुगली नदी के किनारे स्थित प्रतिष्ठित फूल बाजार में रविवार दोपहर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि बाजार में फूलों की कुछ दुकानें अपराह्न 12 बजकर 50 मिनट पर लगी आग में जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि ये दुकानें अपने आकार और विविधता के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि अपराह्न डेढ़ बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
