कैंटर और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, दो घायल
चूरू, बुधवार, 04 दिसम्बर 2024। राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर कैंटर और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि बुकनसर के पास मेगा हाइवे पर देर रात करीब ढाई बजे कैंटर और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा कैंटर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कमलेश (26), नंदलाल (23), पवन कुमार, राकेश कुमार (33) निवासी राजासर एवं धनराज निवासी सीकर के रूप में की गयी है। मृतक सभी कार में सवार थे, जो सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
