जम्मू, कश्मीर के लिए 13 केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी, डॉ जितेंद्र ने मोदी को दिया धन्यवाद
श्रीनगर, शनिवार, 07 दिसम्बर 2024। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान देने के लिए धन्यवाद दिया, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश के लिए 13 केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है। डॉ सिंह ने शुक्रवार को ''एक्स पर लिखा, ''जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ! उन्होंने कहा, ''केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र शासित प्रदेश में विभिन्न स्थानों के लिए 13 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक उधमपुर लोक सभा क्षेत्र में आते हैं। प्रदेश में केंद्रीय विद्यालयों को गूल और रामबन (जिला रामबन), बानी, रामकोट (जिला कठुआ), रियासी, ककरयाल-कटरा (जिला रियासी), रत्नीपोरा, गलांदर-चंद्रहारा (जिला पुलवामा), मुगल मैदान (जिला किश्तवाड़), गुलपुर (जिला पुंछ), ड्रगमुल्ला (जिला कुपवाड़ा), विजयपुर (जिला सांबा) और पंचेरी (जिला उधमपुर) के लिए मंजूरी दी गई है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
