आन्ध्र सड़क दुर्घटना में चार की मौत,नौ घायल
अनंतपुर, शनिवार, 21 दिसम्बर 2024। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के मदकासिरा मंडल के बुल्ला समुद्रम गांव में शनिवार तड़के एक मिनी बस और लॉरी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आज तब हुयी, जब अमरपुरम मंडल के केएस पल्ली गांव के 13 लोग एक मिनी बस में सवार होकर तीर्थयात्रा के लिए गये तिरुमाला से अपने पैतृक गांव वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बस अनियंत्रित होकर एक लॉरी से टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और मिनी बस चालक सहित नौ लोग घायल हो गये। घायलों को जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच लोगों की हालत नाजुक बतायी गयी है। मृतकों में प्रेम कुमार (30), अतरवा (2), रत्नम्मा (70) और मनोज (32) शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि मिनी बस चालक शायद नींद में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
