जालंधर में एक बजे तक हुआ 28.2 प्रतिशत मतदान
जालंधर, शनिवार, 21 दिसम्बर 2024। पंजाब में शनिवार को हो रहे नगर निगम के चुनाव में अपराह्न एक बजे तक 28.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा नगर काउंसिल के वास्ते 42.3 प्रतिशत व नगर पंचायत के लिए 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जालंधर नगर निगम के 85 वार्ड, भोगपुर नगर परिषद के 13 वार्ड, गोराया नगर परिषद के 13 वार्ड, फिल्लौर नगर परिषद के एक वार्ड, बिलगा नगर पंचायत के 11 वार्ड, शाहकोट नगर पंचायत के 13 वार्ड और मेहतपुर नगर पंचायत के एक वार्ड समेत कुल 137 वार्डों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। बिलगा नगर पंचायत के दो वार्ड (वार्ड नंबर 1 और 3) पहले ही सर्वसम्मति से तय हो चुके हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
