दिल्ली में नमकीन फैक्ट्री में आग लगने से हुआ विस्फोट, चार कर्मचारी झुलसे
नई दिल्ली, शनिवार, 28 दिसम्बर 2024। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में शनिवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग जाने से विस्फोट हो गया जिससे चार कर्मचारी झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि यह दो मंजिला इमारत है और आग भूतल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण हुए विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर मौजूद चार कर्मचारी झुलस गए। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
