मणिपुर में गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने चार बंकर किए नष्ट
इंफाल, सोमवार, 30 दिसम्बर 2024। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ के बाद इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में बंदूकधारियों के चार बंकरों को नष्ट कर दिया है और तीन अन्य पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले दो दिनों में थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों की सीमा से लगे कई इलाकों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए, जिसके बाद बंकरों को नष्ट कर दिया गया। इन इलाकों में पहाड़ियों पर छिपे उग्रवादियों द्वारा निचले क्षेत्रों में स्थित गांवों पर हमले किए जाने के बाद गोलीबारी हुई थी। बयान में कहा गया है, ‘थम्नापोकपी और सनसाबी में हाल की गोलीबारी की घटनाओं में शामिल सभी उग्रवादियों को बंकर से बाहर निकाल लिया गया। चार बंकरों को नष्ट कर दिया गया है, जबकि घाटी और प्रमुख पहाड़ी क्षेत्रों में तीन अन्य बंकरों पर सुरक्षा बलों ने कब्जा कर लिया है।’ इसके अलावा, सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले के उयोक चिंग में भी प्रभुत्व वाले क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया।
शुक्रवार को थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों में किए गए हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। कांगपोकपी जिले में समीपवर्ती पहाड़ियों से सशस्त्र बंदूकधारियों ने निचले इलाकों में बसे थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों पर हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी कार्रवाई की। मणिपुर में पिछले साल मई में मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों बेघर हो गए हैं।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
