जम्मू कश्मीर के राजौरी में बारूदी सुरंग विस्फोट, छह लोग घायल
जम्मू, मंगलवार, 14 जनवरी 2025। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम इलाके में स्थित एक गांव में मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट हो जाने से कम से कम छह सैन्यकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय जवान गश्त पर थे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर नौशेरा सेक्टर में खंबा फोर्ट के पास एक जवान का पैर गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर रखे जाने के कारण यह विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं और इससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
