भुवनेश्वर में कार से करीब 100 किग्रा गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
भुवनेश्वर, बुधवार, 22 जनवरी 2025। भुवनेश्वर में पुलिस ने 101 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मंगलवार रात को इंफो वैली पुलिस थाना क्षेत्र में खुर्दा-चंदक मार्ग पर एक कार को रोका जिसमें से 101 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। उसने बताया कि गांजा तस्करी कर कंधमाल जिले से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
