दिल्ली में गोगी गिरोह का शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जनवरी 2025। राष्ट्रीय राजधानी में धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के निकट पुलिस ने गोगी गिरोह से जुड़े एक वांछित शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ टैक्सी (22) के रूप में हुई है और उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये गये। अक्षय पिछले साल 24 सितंबर को नरेला में हुई गोलीबारी की घटना में वांछित था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जेल में बंद गैंगस्टर रोहित उर्फ मोई के आदेश पर काम करते हुए उसने डर फैलाने और इलाके में गोगी गिरोह का दबदबा स्थापित करने के लिए एक सार्वजनिक स्थान पर गोलीबारी की थी।’’ अधिकारी ने बताया कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने बताया कि अक्षय के आने के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। उन्होंने बताया कि एक पुलिस दल ने बस स्टैंड के पास शूटर को देखा और झड़प के बाद उसे पकड़ लिया।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
