पंजाब में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
फिरोजपुर (पंजाब), शुक्रवार, 31 जनवरी 2025। फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना गुरुहरसहाय उपमंडल के गोलू का मोड़ गांव के पास हुई। गुरुहरसहाय उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के निकटतम अस्पतालों में भेजा गया तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया गया। जलालाबाद में एक समारोह में शामिल होने जा रहे पिक अप वैन में सवार 20 से अधिक लोग मुख्य रूप से वेटर का काम करने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कोहरे के कारण वैन चालक ने अपने वाहन पर संतुलन खो दिया जिससे वैन की ट्रक से टक्कर हो गई।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
