कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी मारे गए
जम्मू, शुक्रवार, 31 जनवरी 2025। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को सैनिकों ने मार गिराया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में हुई और सुबह तक व्यापक तलाशी अभियान जारी रहा। सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल (बृहस्पतिवार) रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी गतिविधि की जानकारी मिली और सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर तुरंत हमला किया, जिसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई।’’ सेना ने बताया कि अभियान रात भर जारी रहा, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। सेना के अनुसार, तलाशी के दौरान क्षेत्र से अब तक बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारुद बरामद हुए हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
