नासिक-सूरत हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,सात की मौत, 15 घायल
मुंबई, रविवार, 02 फ़रवरी 2025। महाराष्ट्र में नासिक-सूरत हाईवे पर सापूताड़ा घाट पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मध्य प्रदेश के हैं। हादसा इतनी भीषण था कि बस के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी लग्जरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी यह बस कुंभ से आ रही थी और गुजरात के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रही थी। इस बीच सापुतारा के मालेगांव घाट के पास यह हादसा हुआ।
सुबह करीब 5:30 बजे नासिक-सूरत हाईवे पर सापुतारा घाट के पास प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने जब बस हादसा देखा तो तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मध्य प्रदेश के हैं। वे कुंभ मेले के बाद नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर गए थे। इसके बाद गुजरात देव दर्शन के लिए जा रहे थे।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
