मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद बरामद किए
इंफाल, मंगलवार, 04 फ़रवरी 2025। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान के दौरान विष्णुपुर और टेंग्नौपाल जिलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले में खुगा नदी के तट के पास फौगाकचाओ ममांग लेइकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, दो इंच का एक मोर्टार, दो एसएमजी कार्बाइन, मैगजीन सहित दो देसी नौ एमएम पिस्तौल, तीन हथगोले, दो आईईडी विस्फोटक, 20 जिलेटिन छड़ें और नौ एमएम के पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के ‘खुयाथोंग क्रॉसिंग’ इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से नौ एमएम की एक पिस्तौल और एक मैगजीन जब्त की। सुरक्षा बलों ने रविवार को टेंग्नौपाल जिले के दुथांग लाइचिंग में तलाश अभियान के दौरान मैगजीन सहित नौ एमएम की एक पिस्तौल, मैगजिन सहित एक एके-47 राइफल, .303 राइफल, 12 बोर राइफल (देसी) और अन्य गोला-बारूद बरामद किए।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
