बांग्लादेश बुधवार से अगरतला मिशन से वीजा सेवाएं फिर से शुरू करेगा
अगरतला, बुधवार, 05 फ़रवरी 2025। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग ने घोषणा की है कि वह दो महीने के अंतराल के बाद बुधवार से वीजा और राजनयिक सेवाएं फिर से शुरू करेगा। बांग्लादेश के ढाका में संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के एक समूह द्वारा मिशन के परिसर में तोड़फोड़ किए जाने के एक दिन बाद तीन दिसंबर को इसने सेवाएं निलंबित कर दी थीं। घटना के मद्देनजर, तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था जबकि अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त आरिफ महामद को ढाका बुलाया गया। यहां बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त कार्यालय के प्रथम सचिव एमडी अल अमीन ने मंगलवार को जारी एक नोटिस में कहा, ‘‘बांग्लादेश सहायक उच्चायोग की सभी वीजा और राजनयिक सेवाएं पांच फरवरी से फिर से शुरू होंगी।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
