राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर जारी
जयपुर, गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025। राजस्थान के अनेक भागों में सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में जयपुर व कोटा संभाग में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.8 डिग्री, करौली में 4.4 डिग्री, दौसा में 5.1 डिग्री और संगरिया में 5.2 डिग्री रहा। राज्य भर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.9 डिग्री व 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
