केरल के कासरगोड में ऊंचे इलाकों में भूकंप के झटके
कासरगोड (केरल), शनिवार, 08 फ़रवरी 2025। केरल के उत्तरी कासरगोड जिले के ऊंचे इलाकों में शनिवार तड़के हल्के झटके महसूस किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। वेल्लारिककुंड पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मालोम, राजपुरम, कोन्नाक्कड़ और आसपास के इलाकों में कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “लोगों ने कहा कि उन्होंने इन इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए और जमीन के नीचे से कुछ अप्राकृतिक आवाजें सुनीं।” पुलिस के अनुसार इन इलाकों में कुछ लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके की वजह से उनके फोन टेबल से गिर गए और चारपाई हिल गईं। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी जल्द ही विस्तृत जांच के लिए इलाकों का दौरा करेंगे और उसके बाद और जानकारी मिलेगी।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
