जम्मू में मोर्टार गोले को निष्क्रिय किया गया
जम्मू, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025। जम्मू के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को एक मोर्टार का गोला मिला जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में सुबह करीब 10 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने मोर्टार गोले को देखा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया जिसने विस्फोटक पदार्थ को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
