राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी
जयपुर, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025। राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में दो-तीन डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री और संगरिया में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सीकर में 6.7 डिग्री, करौली में 6.8 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री, लूणकरणसर में 8.1 डिग्री और माउंट आबू में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
