गिरीडीह : सड़क दुर्घटना में केनरा बैंक के मैनेजर समेत छह लोगों की मौत
गिरिडीह, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025। झारखंड में गिरीडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में केनरा बैंक के मैनेजर समेत छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि लटकटो पुलिस पिकेट के समीप मंगलवार की देर रात बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुयी टक्टर में ईसरी बाजार के केनरा बैंक के बैंक मैनेजर सोमेश चंद्रा समेत छह लोगों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद डुमरी के अनुमंल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में मधुबन थाना क्षेत्र के छंछदो गांव निवासी बबलू टुडू (26) धावाटांड गांव निवासी हुसैनी मियां (55), बिहार के मुंगेर जिला निवासी सोमेश चंद्रा (40), गोपाल कुमार और गुलाब कुमार समेत एक अन्य शामिल हैं। हालांकि स्कार्पियो पर सवार छठे मृतकव्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है। स्कार्पियो पर सवार सभी लोग मुंगेर के रहने वाले थे लेकिन उनका घर निमियाघाट थाना इलाके के ईसरी बाजार के नगरी में भी था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
