जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करेंगे जयशंकर
नई दिल्ली, बुधवार, 19 फ़रवरी 2025। विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 20 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। बैठक के दौरान विदेश मंत्री द्वारा कुछ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका इस प्रभावशाली समूह का वर्तमान में अध्यक्ष है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में भाग लेने के लिए 20 और 21 फरवरी 2025 को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग की यात्रा करेंगे।’’ एफएमएम में मंत्री की भागीदारी जी20 देशों के साथ भारत के जुड़ाव को ‘‘मजबूत’’ करेगी और इस महत्वपूर्ण मंच पर ‘‘ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत’’ करेगी। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
