दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ‘येलो बुक’ में उल्लिखित सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है। येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है। ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत गुप्ता की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल होंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह सुरक्षा आमतौर पर शीर्ष स्तरीय राजनीतिक हस्तियों को दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके कार्यकाल के दौरान ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
