नोएडा में टेंट हाउस की दुकान में लगी भयंकर आग
नोएडा, गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गांव में स्थित एक टेंट हाउस की दुकान में बृहस्पतिवार दोपहर को भयंकर आग लग गई जिस पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि परथला गांव के सेक्टर 122 में स्थित एक टेंट हाउस में आग लग गई है, और कुछ लोग फंस गए हैं। सीएफओ ने बताया कि घटना की सूचना पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद खोज-बीन करने पर पता चला कि आग में कोई नहीं फंसा था। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग समय रहते भाग निकले थे। चौबे ने बताया कि जहां पर आग लगी थी वह घनी आबादी वाला इलाका है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
