पटना: ट्रक और ऑटो को टक्कर में सात मजदूर की मौत
पटना, सोमवार, 24 फ़रवरी 2025। बिहार के पटना जिले में मसौढी थाना क्षेत्र के मसौढी-नौबतपुर मार्ग पर नूरा पुल के पास रविवार देर रात एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में सात मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मसौढी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (01) ने सोमवार को बताया कि पटना से मजदूरी कर करीब 12 मजदूर एक ऑटोरिक्शा पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी नूरा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का एक्सल टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया और पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को ऑटो से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान ऑटो चालक सुशील कुमार (34), विनय बिंद (31), रमेश बिंद (50), मतेंद्र बिंद (25) और उमेश बिंद (36) के रूप में की गई है। इस घटना में ट्रक के नीचे ऑटोरिक्शा दब गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
