पाकिस्तानः मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, शनिवार, 01 मार्च 2025। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अभियान चलाया। मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। बयान में बताया गया कि ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे और नागरिकों की हत्या की। आईएसपीआर ने बताया कि इलाके से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
