भरतपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भरतपुर, बुधवार, 05 मार्च 2025। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम ने बुधवार को भरतपुर में एक पटवारी को 15,000 रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भू-अभिलेख अनुभाग कलेक्ट्रेट भरतपुर के पटवारी दिनेश सैनी को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया ह। ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आरोपी, परिवादी के पिताजी एवं माताजी के नाम से भरतपुर की अदालत में चल रहे वाद दावा दुरुस्ती में मदद करने की एवज में 15000 रूपये की रिश्वत मांग रहा है। ब्यूरो की टीम ने बुधवार को आरोपी पटवारी दिनेश सैनी को 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
