बस पलटने से तीन छात्रों की मौत,12 घायल
जयपुर, मंगलवार, 11 मार्च 2025। राजस्थान में नागौर जिले के सुरपालिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक स्लिपर बस पलटने से तीन छात्रों की मौत हो गई तथा 12 से अधिक छात्र घायल हो गये। पुलिस उपाधीक्षक खेमराम ने बताया कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के छात्रों की बस पंजाब से जोधपुर जा रही थी कि आज सुबह करीब 05.30 बजे सुरपालिया थानाक्षेत्र में ट्रेलर से टकराकर पलट गयी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल छात्रों काे जेएलएन अस्पताल नागौर में लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल चार छात्रों को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले छात्रों के शवों को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
