जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आग लगने से आठ मकान क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं
श्रीनगर, मंगलवार, 25 मार्च 2025। जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में आग लगने से कम से कम आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात पुराने बारामूला शहर में जलाल साहिब के भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में एक मकान में आग लग गई और यह तेजी से आसपास के मकानों में फैल गई। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी आग बुझाने में मदद की। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के अभियान में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
