कोलकाता में भारतीय संग्रहालय में बम की धमकी से दहशत
कोलकाता, मंगलवार, 01 अप्रैल 2025। कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में बम की धमकी से मंगलवार को दहशत फैल गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संग्रहालय की सुरक्षा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने न्यू मार्केट पुलिस थाने को इसकी सूचना दी, जिसके बाद गहन तलाशी शुरू की गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस से मंजूरी मिलने तक संग्रहालय को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार संग्रहालय के अधिकारियों को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि मंगलवार को संग्रहालय में बम रखे जाएंगे। हालांकि, संदेश में सटीक स्थान नहीं बताया गया था।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘संग्रहालय में 51 से अधिक कमरे हैं और सुरक्षाकर्मी उनकी तलाशी ले रहे हैं। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।’’ जवाहरलाल नेहरू रोड पर स्थित भारतीय संग्रहालय के फुटपाथ पर अवरोधक लगा दिए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों का अनुमान है कि यह ‘अप्रैल फूल’ के मौके पर की गई शरारत हो सकती है। संग्रहालय निदेशक को कई बार कॉल किया गया लेकिन उनकी तरफ से जवाब नहीं मिला।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
