मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 05 अप्रैल 2025। मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार बरामद किए गए है। मणिपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के खोंगजोम-पीएस के अंतर्गत खोंगजोम खेबाचिंग क्षेत्र से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति थौबल जिले के खोंगजोम क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल है। उसके पास से एक एम20 पिस्तौल, एक मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इसके बाद सुरक्षा बलों ने खुरई कोंगपाल लैशराम लेइकाई से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पार्ट-4 से एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल-पीएस के अंतर्गत नाम्बोल फोइजिंग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान उक्त व्यक्ति के अपहरण में शामिल दो यूएनएलएफ (पी) कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अपहृत व्यक्ति को भी बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि दो अन्य अभियानों में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
