नोएडा में पुलिस से मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार
नोएडा (भाषा), बुधवार, 09 अप्रैल 2025। नोएडा थाना सेक्टर 113 में मंगलवार की देर रात को पुलिस से मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जो राह चलते महिलाओं को सम्मोहित करके उनके जेवर लूटते थे। पुलिस को बदमाशों के पास से सोने के चार कंगन, सोने की चेन, नकली गहने, दो देसी तमंचे, दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राम बदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस मंगलवार की देर रात को एफएनजी रोड के पास अवरोधक लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग दिखाई दिए।सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे वहां से भागने लगे।
सिंह बताया कि पुलिस ने पीछा करके बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने बताया कि बदमाश खुद को घिरा देखकर पुलिस पर गोली चलाने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली दो बदमाशों साजिद अली (37) और मोहम्मद अली (35) के पैरों में लगी। उन्होंने बताया कि दो बदमाश फरार हो गए हालांकि तलाश के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, जिनकी पहचान नासिर (39) वर्ष और राजा (40) के रूप में हुई है।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
