तहव्वुर राणा की हिरासत के मद्देनजर एनआईए मुख्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को रखा गया है। एजेंसी ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद अदालत के निर्देश पर उसे 18 दिन की हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनआईए मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस और अर्धसैनिक बल के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।” उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राणा को लेकर एक विमान बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद एजेंसी ने उसे एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया। विशेष एनआईए न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया। एनआईए राणा (64) को हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अपने मुख्यालय ले गई।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
