दिल्ली की द्वारका अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया
नई दिल्ली, बुधवार, 16 अप्रैल 2025। दिल्ली के द्वारका स्थित अदालत परिसर में बुधवार को बम की धमकी मिलने के बाद अदालत को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे पीसीआर को कॉल मिली जिसमें बताया गया कि द्वारका अदालत को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। उन्होंने बताया कि ईमेल मंगलवार रात करीब नौ बजे मिला था और अदालत के अधिकारियों ने बुधवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने कहा, ‘बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और हम गहन जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’ पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
