असम में चार करोड़ रू से अधिक कीमत का मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 16 अप्रैल 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य के श्रीभूमि जिले में मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ कल शाम श्रीभूमि पुलिस ने बलियाबाजार में एक मादक पदार्थ रोधी अभियान चलाया, जहां एक वाहन को रोका गया जिसमें से 16,000 याबा गोलियां जब्त की गईं।’ उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान तीन मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार करीब 4.8 करोड़ रुपये होगी।
Similar Post
-
टीवीके ने स्टालिन के वीडियो संबोधन की आलोचना की, मीसा हिरासत का सबूत मांगा
चेन्नई, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा ...
-
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख स ...
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
