सीबीआई ने ‘आप’ के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के आवास पर छापे मारे
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 अप्रैल 2025। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को विदेशी अंशदान नियमों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के परिसर पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने पाठक के खिलाफ विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने छापेमारी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर ‘आप’ को खत्म करने के लिए ‘हर हथकंडा’ आजमाने का आरोप लगाया। राज्यसभा सदस्य ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ भाजपा का गंदा खेल फिर शुरू। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई पहुंची है। मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया लेकिन फिर भी उन्हें चैन नहीं मिला। गुजरात में भाजपा की हालत खराब है, जैसे ही पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया, उनको धमकाने के लिए सीबीआई भेज दी गई।’’
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
