गरियाबंद जिले में बस पलटने से कई यात्री घायल
गरियाबंद, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को तूफान और बारिश के बीच एक यात्री बस पलटने से कई यात्री घायल हो गये। बस में 40 यात्री सवार थे। घायलों का इलाज जारी है। गरियाबंद जिले के उरमाल क्षेत्र में कल तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और सड़कों पर दौड़ती एक यात्री बस अचानक हवा में लहराई इसके बाद सड़क से उतरी और पलट गई। ओडिशा के खरियार से झरिगांव जा रही यह बस जब हादसे का शिकार हुई। तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब बस उरमाल के पास एक मोड़ पर मुड़ रही थी। तेज तूफान और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी, जिससे चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस पलटी खा गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 5 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें तुरंत उरमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
