शिवपुरी मामले में वायु सेना ने जताया खेद
भोपाल, शनिवार, 26 अप्रैल 2025। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक मकान पर एक विमान से भारी गोले जैसी वस्तु गिरने से उस मकान के ध्वस्त होने के मामले में वायु सेना ने खेद जताया है। भारतीय वायु सेना ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि शिवपुरी के पास एक वायु सेना के एक विमान से गैर विस्फोटक वस्तु गिरने से मकान को हुए नुकसान को लेकर वायु सेना खेद व्यक्त करती है। इस मामले में वायु सेना की ओर से जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। शिवपुरी जिले के पिछोर में कल दोपहर एक मकान पर आसमान से गोले जैसी अज्ञात वस्तु गिरने से जहां एक ओर मकान ध्वस्त हो गया था, वहीं ये अज्ञात वस्तु जमीन में लगभग 10 फुट गहराई का गड्ढा करते हुए धंस गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऊपर से एक हवाईजहाज निकलने के दौरान ये भारी-भरकम गोला मकान के ऊपर गिरा था। घटना के फौरन बाद संभावनाएं व्यक्त की जा रही थीं कि हवाईजहाज से कोई वस्तु निकल कर रिहायशी क्षेत्र में आ गिरी, जिससे मकान ध्वस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि एक मकान के ऊपर दोपहर लगभग 12 बजे आसमान से गोला आकर गिरा था, जिससे स्थानीय निवासी मनोज सागर का मकान टूट गया और वो गोला जमीन में लगभग 10 फुट नीचे गड्ढ़ा करते हुए चला गया। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
