कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से पांच मरे, दो घायल
कौशांबी, सोमवार, 28 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में सोमवार सुबह मिट्टी की टीला ढहने से उसमें दब कर दो किशोरियों समेत पांच महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर पालिका परिषद भरवारी के टीकरडीह गांव की महिलाएं चूल्हा एवं घर पोताई के लिए तालाब से मिट्टी खोद कर निकाल रहे थी कि इस दौरान अचानक मिट्टी का टीला टूटकर गिर गया। मिट्टी के मलबे में दब कर संगीता (35),ममता (32),कछरहि (32),उमा उर्फ सुमन (14) और खुशी (16) की मौके पर मृत्यु हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके में आए और सूचना देकर जेसीबी बुलाई गई जिसकी सहायता से मिट्टी हटाने एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। मृतक महिलाओं के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में सपना (15) व मैना (23) गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
