जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, गुरुवार, 15 मई 2025। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा उपमंडल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद नादेर त्राल में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान तड़के मुठभेड़ शुरू हुई । मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। हालांकि तीनों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हैं, इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं है। तलाशी अभियान अभी जारी है। इस बीच मंगलवार के बाद से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलो और आतंकवादियाे के बीच हुई यह दूसरी मुठभेड़ है। गौरतलब है कि 13 मई को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए आतंकवादियों में लश्कर का स्थानीय कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल था।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
