ओडिशा : पुरी जा रही बस में सवार बेंगलुरु के 20 तीर्थयात्री बीमार पड़े
बालासोर (ओडिशा), गुरुवार, 15 मई 2025। पुरी जा रही बस में सवार बेंगलुरु के कम से कम 20 तीर्थयात्री ओडिशा के बालासोर जिले में बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बुधवार रात को खाना खाने के बाद तीर्थयात्री बीमार पड़ गए। इसके बाद उन्हें सोरो सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु से करीब 50 लोगों ने 26 अप्रैल को बस से धार्मिक स्थलों की अपनी 24 दिवसीय यात्रा शुरू की थी और इसी कड़ी में वे बिहार के गया से पुरी आ रहे थे। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री सोरो में रुके और खुद तैयार किये गये भोजन में चावल और सांभर खाया। अधिकारी ने बताया कि देर रात उनमें से करीब 20 लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे जिसके बाद उन्हें नजदीकी सोरो अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि संभवतः भीषण गर्मी के कारण तीर्थयात्री बीमार पड़े।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
