गृहमंत्रालय ने टीएसआर की एक नई बटालियन के गठन को दी मंजूरी
अगरतला, शुक्रवार, 16 मई 2025। त्रिपुरा सरकार की मांग को स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय ने त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की एक और इंडिया रिजर्व (आईआर) बटालियन के गठन को मंजूरी दे दी है। अब तक टीएसआर में 13 बटालियन हैं जो देश भर में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं जिनमें खासकर चुनाव ड्यूटी, आतंकवाद विरोधी अभियान और ओएनजीसी की अन्वेषण गतिविधियों में सुरक्षा संबंधी कार्य शामिल है। गृहमंत्रालय के इस आशय के फैसले की घोषणा करते हुए डॉ. साहा ने कहा 'यह त्रिपुरा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गृहमंत्रालय ने टीएसआर के लिए एक और इंडिया रिजर्व बटालियन के गठन को मंजूरी दी है जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे देश का सुरक्षा आधार और मजबूत होगा। अधिकारी के अनुसार गृहमंत्रालय एक 'आईआर' बटालियन के गठन के लिए 50 करोड़ रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। आईआर बटालियन की तैनाती पर पहले अधिकार भारत सरकार का होगा जो आवश्यकता पड़ने पर राज्य से बटालियन को देश में कहीं भी तैनाती के लिए भेजने के लिए कह सकती है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
