गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
गिरिडीह, शनिवार, 17 मई 2025। झारखंड में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर अम्बाडीह मोड़ पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल,उनकी पत्नी श्वेता बर्णवाल और पुत्र पलटू के रूप में की गयी है। कार पर सवार लोग रांची से सरिया लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
