नोएडा : मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद
नोएडा (उप्र), गुरुवार, 29 मई 2025। नोएडा पुलिस ने बुधवार रात को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सेक्टर 126 के थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिकेश दामोदर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 7.3 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बालियान ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये है। । आरोपी इसे जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को बेचता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने यमुना खादर में रहने वाले एक व्यक्ति से मादक पदार्थ की खेप ली थी।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
