दक्षिण कश्मीर के पुंछ में लश्कर के दो ‘हाइब्रिड’ आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 29 मई 2025। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘‘हाइब्रिड आतंकवादियों’’ को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह ‘‘बड़ी सफलता’’ है। ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी’’ वो होते हैं जो आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं होते हैं लेकिन वे इतने कट्टरपंथी हो चुके होते हैं कि आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। ये लोग आम लोगों के बीच रहते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है हमले को अंजाम देकर फिर से सामान्य जीवन बिताने लगते हैं। अभियान का ब्योरा देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुंछ के बसकुचन इलाके में बुधवार रात को विशेष सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा, ‘‘इलाके की प्रभावी रूप से घेराबंदी की गई और पास के एक बागान में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई। सुरक्षा बलों द्वारा त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई के कारण लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘‘हाइब्रिड’’ आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे संभावित मुठभेड़ टल गई।’’ उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो एके-56 राइफल, चार मैगजीन, 102 कारतूस, दो हथगोले, दो पाउच, 5,400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
