एम स्वराज नीलांबुर उपचुनाव के लिए माकपा उम्मीदवार नियुक्त
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 30 मई 2025। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को पार्टी नेता एम. स्वराज को मलप्पुरम जिले की नीलांबुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया। माकपा की राज्य इकाई के सचिव ने यह घोषणा माकपा राज्य सचिवालय की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में की। पूर्व विधायक स्वराज मूलरूप से मलप्पुरम जिले के नीलांबुर से ही हैं। स्वराज ने 2016-2021 की अवधि के दौरान एर्नाकुलम जिले की थ्रिप्पुनिथुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। स्वराज 2021 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के. बाबू से हार गए थे। वह वर्तमान में माकपा राज्य सचिवालय के सदस्य हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने इस सीट के लिए कांग्रेस के दिवंगत नेता और केरल के पूर्व मंत्री आर्यदान मुहम्मद के बेटे आर्यदान शौकत की उम्मीदवारी की घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
