राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश
- जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस
जयपुर, शनिवार, 31 मई 2025। राजस्थान के कई हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई और इस दौरान सबसे अधिक 21 मिलीमीटर बारिश बारां जिले के किशनगंज में दर्ज की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में अजमेर तहसील में 17 मिलीमीटर, बीकानेर के डूंगरगढ़ में 11 मिलीमीटर और टोंक के पीपलू एव चूरू के सुजानगढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में कई और स्थानों पर भी एक से नौ मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
