मिजोरम: चकमा परिषद के आठ भाजपा सदस्य जेडपीएम में शामिल
आइजोल, मंगलवार, 04 जून 2025। दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के आठ भाजपा सदस्य राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) में शामिल हो गए। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सदस्यों के जेडपीएम में शामिल होने से चार महीने पुरानी भाजपा नीत कार्यकारी समिति के सत्ता से बाहर होने का खतरा पैदा हो गया है। सीएडीसी के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मौजूदा परिषद अध्यक्ष लखन चकमा सहित सात सदस्यों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और रविवार को जेडपीएम में शामिल हो गए।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
