पंजाब: सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 06 जून 2025। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। उनके पास से पिस्तौल समेत छह अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक विशिष्ट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर गांव लखना से सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया तथा छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए।’ डीजीपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
