असम राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को अपना उम्मीदवार बनाया
गुवाहाटी, शनिवार, 07 जून 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी की असम इकाई के राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए उसके उम्मीदवार होंगे। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पुरकायस्थ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी। बराक घाटी से पार्टी के नेता पुरकायस्थ वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबीर पुरकायस्थ के पुत्र हैं। असम से दो राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होने हैं और उसी दिन मतगणना होगी। भाजपा ने पहले घोषणा की थी कि वह एक सीट के लिए उम्मीदवार उतारेगी और दूसरी सीट अपने सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के लिए छोड़ेगी। खाली हो रही दो सीट भाजपा और एजीपी के पास थीं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
