मणिपुर में इंटरनेट निलंबित, कर्फ्यू लगा
इंफाल, रविवार, 08 जून 2025। मणिपुर में शनिवार रात को भड़की हिंसा के बाद राजधानी समेत पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। मणिपुर पुलिस की वेबसाइट पर रविवार सुबह 6 बजे पोस्ट की गई अधिसूचना के अनुसार आयुक्त-सह-सचिव (गृह) एन अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। मणिपुर सरकार ने घोषणा की कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया जा रहा है।
अधिसूचना में कहा गया है, “..कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करके लोगों की भावनाओं को भड़काने वाली तस्वीरें, अभद्र भाषा और नफरत भरे वीडियो संदेश प्रसारित करने की आशंका है, जिससे मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है।” इसमें कहा गया है, “भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के परिणामस्वरूप जानमाल की हानि और/या सार्वजनिक/निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने तथा सार्वजनिक शांति और सांप्रदायिक सद्भाव में व्यापक गड़बड़ी पैदा होने का खतरा है।”
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
